भगत रविदास जी की जयंती पर विशेष समागम करवाया

लुधियाना| गुरुद्वारा श्री सुखमनी साहिब दुगरी में भगत रविदास जी की जयंती बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाई। शाम के विशेष दीवान में रहरास साहिब के पाठ के बाद गुरुद्वारा साहिब की संगीत अकादमी की महिला मंडली ने सुंदर कीर्तन से संगत को निहाल किया। श्री दरबार साहिब के रागी भाई जगतार सिंह हजूरी ने कीर्तन और भगत रविदास जी की जीवनी पर विचार साझा किए। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य अरविंदर सिंह ने संगत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निर्भय सिंह, महिंदर सिंह, राम सिंह, गुरचरण सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, पूरन सिंह, कमलजीत सिंह सोबती, मनजीत कौर, सुरिंदर कौर, जसमीत कौर, अरविन कौर विशेष रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *