लुधियाना| मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल ग्राम लुधियाना के एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। नंबर 4 पंजाब एयर स्क्वाड्रन एनसीसी लुधियाना के कमांडिंग ऑफिसर के दिशानिर्देशों के तहत कैडेटों ने विद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया और इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने जगराओं ब्रिज स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को आत्मसात करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल करणजीत सिंह ने बताया कि भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा को अपना आदर्श मानते थे और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आजादी की लड़ाई में कूदे थे।


