भास्कर न्यूज | अमृतसर मंदिर शिव धाम बाबा स्वरूप दास जी में रविवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। प्रधान प्रमोद भाटिया, वीना भाटिया, महासचिव पंकज महाजन और आभा महाजन की अध्यक्षता में मनाए गिरिराज पूजन में पंडित फतेह कृष्ण शास्त्री ने मंत्रोचारण किया। इस मौके पर मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, पूर्व एक्साइज कमिश्नर अशोक भाटिया, प्रिं. जसपाल गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके भगवान गोवर्धन जी की पूजा-अर्चना करके उन्हें 56 भोग लगाए। इस मौके पर मेयर भाटिया ने कहा के भगवान कृष्ण ने पाप और पापियों का नाश कर संसार का उद्धार किया था। जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तो भगवान किसी न किसी रूप में धरती पर अवतार लेते हैं। इस मौके पर भजन गायक अरुण ब्यास ने ‘श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो’ ‘गिरिराज धरण में तो तेरी शरण’ माधव अरोड़ा ने ‘गिरिराज महाराज हमें अपने चरणों में लगाए रखना’ समेत कई भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर प्रभु को छप्पन भोग के साथ-साथ भंडारा प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह अरोड़ा, संजय भाटिया, प्रथमेश भाटिया, पलक भाटिया, उषा सरीन, अलका कक्कड़, मिनी तलवाड, सोनिया, भावना मेहरा, ज्योति ग्रोवर महासचिव पंकज महाजन, विनोद कुमार, राहुल भाटिया, पवन महाजन, मुकेश तलवाड़, विकास बेरी, जगदीश कक्कड़, जगदीश कालरा समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


