भगवान के सामने से 50 लाख की ज्वेलरी-बर्तन चोरी,VIDEO:मंदिर का दानपात्र भी उठाकर ले जा रहे थे, भारी होने के कारण छत पर छोड़ा

नागौर के वेंकटेश मंदिर से चोर करीब 20 किलो चांदी की ज्वेलरी और बर्तन चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। वारदात मारवाड़ मूंडवा में सोमवार रात को हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मंदिर के पास स्थित स्कूल के CCTV कैमरे में चोरों की एंट्री से लेकर चोरी कर निकलने तक की पूरी घटना कैद हो गई। दो चोर रात 10 बजकर 54 मिनट 20 सेकेंड पर टूटी दीवार के रास्ते परिसर में घुसे थे। करीब 70 मिनट बाद 12 बजकर 3 मिनट 59 सेकेंड पर चोरी करके उसी रास्ते से फरार हो गए। मंदिर में घुसते ही चोरों ने सबसे पहले अंदर लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए थे और DVR भी साथ ले गए। चोर दानपात्र भी उठा ले गए थे। उसे मंदिर की छत पर ले जाकर तोड़ा गया, लेकिन उसमें रखी नकदी नहीं ले जाई गई। आशंका है कि स्कूल में चौकीदार होने से चोर घबरा गए। नकदी लिए बिना ही भाग निकले। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… सुबह पुजारी पहुंचे तो गेट के ताले टूटे मिले सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पुजारी जब पूजा के लिए पहुंचे तो गेट के ताले टूटे मिले। सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन के लोग और ट्रस्टी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर मूंडवा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। पुजारियों व ट्रस्टियों से पूछताछ की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। चांदी के बर्तन, सिंहासन और हार चोरी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पवन भट्टड़ ने बताया- चोरी हुए सामान में चरणामृत रखने का करीब 5 किलो का बर्तन, चरणामृत बांटने के 10 छोटे बर्तन, तीन श्रीसटकोप, शालिग्राम मूर्ति का सिंहासन, 3 दीया स्टैंड, 6 चम्मच, भगवान के गले का हार और थाल शामिल हैं। ये सभी चांदी के हैं। इनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है। मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि चोरों ने मूर्तियों पर चढ़ी नकली ज्वेलरी को बिल्कुल नहीं छुआ। इससे अंदेशा है कि वारदात से पहले मंदिर की रेकी की गई थी। चोरों को असली-नकली सामान की पूरी जानकारी थी। … ये खबर भी पढ़ें… सिर पर चुन्नी बांधकर ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर,VIDEO:दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सोना-चांदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी हुई। चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, फिर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *