लुधियाना| भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की बैठक संस्था के केंद्रीय कार्यालय, माता रानी चौक पर आयोजित की गई। यह बैठक भावाधस के राष्ट्रीय निदेशक वीरश्रेष्ठ नरेश धींगान के नेतृत्व में हुई। बैठक में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सत्संग समागम को लेकर की गई। इस अवसर पर धर्मवीर अनारिया और जिला प्रधान पिंका चंडालिया ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भावाधस हर बार की तरह इस बार भी प्रकटोत्सव को भव्य रूप से मनाएगा। सत्संग समारोह में धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ-साथ भावाधस के धर्मगुरु स्वामी चंद्रपाल अनारिया विशेष रूप से पधारेंगे। वह अपने प्रवचनों से संगत को मार्गदर्शन देंगे।


