भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस:आश्रम में लगेगा फिजियोथेरेपी, मेडिकल कैंप

भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को लेकर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब की एक मीटिंग शुक्रवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर शहीद उधम सिंह नगर में हुआ। श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान पवन राणा एवं शहीद उधम सिंह नगर निवासियों ने कमेटी वर्करों का स्वागत किया। मीटिंग में मुख्य मेहमान भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान एवं वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल पहुंचे। उन्हें इलाकावासियों ने सिरोपा डालकर सम्मानित किया। प्रधान सभ्रवाल ने कहा कि उत्सव कमेटी और ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक साल भगवान वाल्मीकि आश्रम में फिजियोथेरेपी कैम्प, ब्लड कैम्प, मेडिकल हेल्थ चैकअप कैम्प, गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता की जाती है। उत्सव कमेटी के महासचिव जतिंदर निक्का ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक सत्संग, 12 बजे विशाल हवन यज्ञ होगा। हवन के बाद संगत के लिए लंगर लगेगा। 27 सितंबर को बस यात्रा पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए संत समाज की अगवाही में दोपहर 2 बजे प्राचीन अली मोहल्ला के भगवान वाल्मीकि मंदिर से रवाना की जाएगी। 6 अक्टूबर को जालंधर शहर में भव्य शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे अली मोहल्ला मंदिर से संत समाज की अगुवाई में निकाली जाएगी। 7 अक्टूबर की रात 8 बजे पावन वाल्मीकि प्रगट दिवस एवं दीपमाला भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में की जाएगी। मंदिर प्रधान पवन राणा ने कहा कि सभी सदस्य उत्सव कमेटी के हमेशा साथ है और कमेटी के सभी प्रोग्रामों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर जाने वाली बस यात्रा के साथ 30 घरेलू कारें परिवारों सहित अमृतसर जाएगी। यहां संदीप लक्की, गुलजार खोसला, जनक चौहान, सुभाष घई, सुभाष चन्द्र, अश्विनी लूथरा, भारत भूषण, राजन लूथरा, राकेश लूथरा, दीपक, चेतन नाहर, गौरव, अभी सभ्रवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *