सिटी रिपोर्टर | रांची झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज द्वारा राजधानी में जगह-जगह श्री जगतगुरु विश्वकर्मा भगवान की जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के अलावा चुना भट्ठा सुखदेव नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी के अलावा जिला कमेटी के पदाधिकारी और समाज के लोग विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा की गई और इष्ट देव विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा रातू रोड, कचहरी चौक शहीद चौक फिरायालाल चौक होते हुए जगतगुरु विश्वकर्मा मंदिर मेन रोड पहुंची। शोभायात्रा में 301 झंडे लेकर लोग शामिल हुए। मंदिर में विशेष पूजा पाठ और कीर्तन किया गया और भगवान को महा भोग लगाया गया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से शंकर कुमार शर्मा, संतान शर्मा, दिलीप शर्मा, राजेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, राजकुमार शर्मा और समाज के लोगों ने भाग लिया। विश्वकर्मा जयंती पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर विश्वकर्मा मंदिर को फूल मालाओं और रंग – बिरंगी रोशनी से सजाया गया। विश्वकर्मा जीवन कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष भी चटकपुर विश्वकर्मा चौक पर निर्माणाधीन भगवान त्रिदेव विश्वकर्मा मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। भंडारे और भजन-संकीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा सेवा समिति बूटी मोड़ के अध्यक्ष अवधेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नंद देव शर्मा, सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, प्रौद्योगिकी मंच के संरक्षक संदीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की मंडली ने भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में विश्वकर्मा जीवन कल्याण समिति के अध्यक्ष पिंटू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शंकर राणा के अलावा संदीप कुमार, रंजीत विश्वकर्मा, आदित्य शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा, काशी शर्मा, नागेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा व अन्य लगे रहे। शोभायात्रा में शामिल लोग


