भगवान वेंकटेश्वर के ब्रह्मोत्सव को लेकर बैठक

अमृतसर| श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट व सेवा दल की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी फरवरी माह में भगवान वेंकटेश्वर का 17वां ब्रह्मोत्सव भव्य और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता कृष्ण देव अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष ब्रह्मोत्सव 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा । बैठक के दौरान सेवा दल के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया और सभी को उत्सव हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, राजेश लाड्डी, रामजी दास, आशु अग्रवाल, सुदेश और नरिंदर शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *