भगवान वेंकटेश का विश्वरूप दर्शन

रांची | श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में गुरुवार को मार्गशीर्ष मास की पुण्यमयी पूर्णिमा पर कई अनुष्ठान हुए। सामवेद ऋचाओं के गीत, वाद्य, स्तोत्र, धूप-दीप, नैवेद्य, पुष्प, चंदन, फल निवेदन और नीराजन आदि अनुष्ठान हुए। अनुष्ठान में भगवान् का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम, मंगलाशासन और तिरूवाराधन भी किया गया। इसके बाद भक्तिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीहरि वेंकटेश्वर का दूध, दही, हल्दी, चंदन, शहद, नारियल पानी, गंगाजल और केसर से महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात भव्य श्रृंगार और महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों की भारी भीड़ ने मंदिर परिसर को खचाखच भर दिया। सभी ने अपने मनोरथों की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की। अर्चक श्री सत्यनारायण गौतम, श्री गोपेश आचार्य और श्री नारायण दास ने अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *