भटगांव में गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण किया गया

कलंगपुर| शासन की उज्ज्वला योजना के तहत गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भटगांव में 21 पात्र महिला हितग्राहियों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा वितरित किया गया। निशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा पाकर महिला हितग्राहियों ने कहा कि इस योजना से उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध होने के साथ-साथ धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच भारती साहू, पंचायत सचिव भूपेश साहू, उपसरपंच ताराचंद चतुर्वेदी सहित पंच उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *