भटगांव में माता कर्मा की जयंती व रामधुनी 25 को

भास्कर न्यूज | कलंगपुर विकासखंड गुंडरदेही के ग्राम भटगांव में 25 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन होगा। ग्रामीण साहू समाज और ग्रामवासियों के तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा। इस मौके पर रामधुनी झांकी सम्मेलन भी होगा। सुबह 9 बजे महिलाओं की कलश यात्रा निकलेगी। भक्त माता कर्मा की शोभायात्रा भी होगी। दोपहर 12 बजे हवन-पूजन होगा। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन होगा। दोपहर 2 बजे से रामधुनी झांकी सम्मेलन शुरू होगा। इसमें संगी जहुरिया रामधुनी मंडली बोहारा सीता हरण कथा प्रस्तुत करेगी। संगी जहुरिया रामधुनी मंडली ग्राम गोजी नारी शुभ लाभ जन्म कथा सुनाएगी। जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली आमदी की प्रस्तुति भी होगी। मुख्य अतिथि जिला साहू संघ बालोद के उपाध्यक्ष धीरज सिंह साहू होंगे। अध्यक्षता तहसील साहू समाज गुंडरदेही के अध्यक्ष मानसिंह सार्वा करेंगे। विशेष अतिथि जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, भाजपा मंडल महामंत्री थानसिंह मंडावी, जनपद सदस्य रामेश्वर चंद्राकर, परिक्षेत्रीय भटगांव आरके अध्यक्ष भीखाराम साहू, सरपंच भारती साहू, ताराचंद चतुर्वेदी, तरुण साहू और प्रेमसिंह कोसरिया रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *