भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या:महोबा में खेत के बटाईदार से मिलने आए थे, साजिश के तहत बुलाने का आरोप

महोबा में रविवार शाम भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गुलाब सिंह परिहार के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके भतीजे मोनू सिंह ने खेत में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मामला कबरई थाना क्षेत्र के गुगौरा गांव का है। मृतक के बेटे शिवम सिंह परिहार और बेटी ज्योति सिंह परिहार के अनुसार, रविवार शाम उनके चाचा वीरेंद्र सिंह खेत के बटाईदार देवीदीन से मिलने आए थे। लगभग एक घंटे बातचीत के बाद गुलाब सिंह खेत की ओर गए। जहां पहले से मौजूद मोनू सिंह ने उन पर गोली चला दी। परिजनों का आरोप है कि गुलाब सिंह को साजिश के तहत बुलाया गया था। इस घटना में वीरेंद्र सिंह की भी भूमिका हो सकती है। शिवम सिंह ने मोनू सिंह को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है। गोली लगने से गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद चाची ने फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कबरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. शिशुपाल ने बताया कि पुलिस जब गुलाब सिंह को लेकर पहुंची। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *