भतीजों ने 60 साल के चाचा को पीटा:अब चार बेटियां पुलिस थाने व अस्पताल के चक्कर लगा रही, जबर्दस्ती जमीन खाली करा रहे

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के खरकड़ी चावंड सिंह गांव में दो भतीजों ने अपने सगे बुजुर्ग चाचा को बुरी तरह पीटा। जो अब अलवर जिला अस्पताल में भर्ती है। जिसकी चार बेटियां पुलिस व अस्पताल में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पीड़ित जहां रह रहा है कि उसके भाई-भतीजे पास की 3 बिस्वा जमीन खाली कराना चाह रहे हैं। जिसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। खरकड़ी चावंड सिंह निवासी दया चंद (62) को उसके सगे भाई खेमचंद व भतीजे हुकम व गुलाब ने 2 फरवरी की शाम को लाठी डंडों से पीटा। जिसके सिर व पीठ पर चोट के निशान हैं। पहले उसे राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वहां से अलवर लेकर आए हैं। पीड़ित दयाचंद के चार बेटियां है। दो की शादी हो चुकी है और दो अविवाहित है। पीड़ित की बड़ी बेटी ममता देवी ने बताया कि 2 फरवरी को अचानक उसके चाचा खेम व दोनों बेटों ने उसके पिता को घेर लिया। उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। सिर व पीठ पर चोट लगी है। अब अलवर में भर्ती है। पहले राजगढ़ में भर्ती कराया था। वहां से एक बार वापस गांव लेकर चले गए थे। पुलिस जीप से ही उसके पिता को घर पर छोड़ा था। तब पुलिसकर्मियों ने जाते समय पैसे की मांग की। पुलिस को 400 रुपए देने लगे तो मना कर दिया बोले कि ये कोई टैंपो का भाड़ा थोड़े ही दे रहे हो। इसके बाद बिना पैसे लिए पुलिस चली गई। लेकिन उनके मामले की अच्छे से पैरवी नहीं हो रही है। पुलिस टालमटोल कर रही है। अब मजबूरी में पीड़ित पिता को अलवर लेकर आए हैं। यहां भी पुलिस आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *