भरतपुर के जनाना अस्पताल की दूसरी-मंजिल पर आग की मॉकड्रिल:रस्सी से रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

भरतपुर के जनाना अस्पताल में आज मॉक ड्रिल की गई। आग लगने की सूचना सभी इमरजेंसी रिस्पांस टीमें जनाना अस्पताल पहुंची। जिसके बाद दूसरी मंजिल पर लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। साथ ही सिविल डिफेंस और SDRF की टीमों ने रोप के माध्यम से लोगों को रेस्क्यू किया। इस दौरान ADM ने सभी टीमों का रेस्पॉन्स टाइम चेक किया। जनाना अस्पताल में हुई आग लगने की मॉक ड्रील ADM सिटी राहुल सैनी ने बताया कि आज जनाना अस्पताल में आग की घटना का सीन क्रिएट करते हुए एक मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान सभी इमरजेंसी रिस्पांस टीम का रिस्पांस टाइम नोट किया गया। जिसमें मेडिकल, फायर, सिविल डिफेंस, NCC, स्काउट, SDRF इन सभी टीमों ने अपना योगदान निभाया। रोप रेस्क्यू के जरिए लोगों को बचाया सभी टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मॉक ड्रील के दौरान सभी घायलों को रोप रेस्क्यू कर सड़क से बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से सिर्फ इसका रिहर्सल किया जा रहा है कि अगर कभी भविष्य में इस तरह की घटना घटे तो सभी टीमों का रिस्पॉन्स समय कम हो। जिससे कैजुअलिटी पर काबू पाया जा सके। मॉक ड्रील देखने लगी लोगों की भीड़ आग लगने की सूचना पर तुरंत इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीमें जनाना अस्पताल पहुंची। इस दौरान लोग भी चौक गए। जनाना अस्पताल पहुंची टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *