भरतपुर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया:पेड़ों पर ओस की बूंदे जमी, 23-24 दिसंबर को बारिश की संभावना

भरतपुर में दिन पर दिन सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी है। सुबह तक ठिठुरन बनी रहती है। रोजाना धूप निकलने के कारण लोगों को ज्यादा सर्दी का एहसास नहीं हो रहा लेकिन रात में तापमान गिरने के कारण पेड़ों पर ओस की बूंदें जम जाती है। देर रात को जिले के कई इलाकों में कोहरा पड़ने लगता है। सुबह तक घना कोहरा जमा रहता है। जिसके लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। सर्दी के कारण जानवर भी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर में 23 और 24 दिसंबर को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। जिसके कारण सर्दी बढ़ेगी। ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि बाहरी इलाकों के अलावा शहर में सर्दी कम है। बाहरी इलाकों में सुबह 8 बजे तक कोहरा बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *