भरतपुर छाया घना कोहरा:विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही, मौसम में गलन बढ़ी, शुरूआती दो सप्ताह रह सकतें हैं कोल्ड-डे

सुबह से ही भरतपुर कोहरे के आगोश में घिरा हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 40 से 50 मीटर तक है। लोग अपने वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। मौसम में गलन है। जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। सर्दी दूर करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कल सुबह भी कोहरे और गलन के कारण घरों में दुबके रहे लेकिन, 11 बजे धूप निकल गई। जिसकी वजह से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की, शाम होते-होते फिर से ठंडक बढ़ गई। देर रात से ही कोहरा पड़ने लगा। आज सुबह फिर से कोहरा छा गया। कल के मुकाबले आज ज्यादा ठंडक और गलन बढ़ गई है। ऐसा मौसम मकर संक्रांति तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीने के शुरुआती दो सप्ताह कोल्ड-डे रह सकता है। साथ ही कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। तीसरे सप्ताह में बारिश हो सकती है। जिसके बाद शीतलहर चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *