भरतपुर में अगले तीन दिन में बढ़ेगी सर्दी:डीग जिले के कई इलाकों में छाया कोहरा, भरतपुर में हल्की धुंध के साथ धूप निकली

भरतपुर और डीग जिले के जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे धुंध और कोहरा भी छाने लगा है। आज डीग जिले के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं भरतपुर जिले में मौसम साफ़ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि ठंडी हवाएं चल सकती है। डीग जिले के कई इलाकों में छाया कोहरा डीग जिले के पहाड़ी इलाके में हल्की धुंध देखने को मिली। जिससे वाहनों की स्पीड थम गई। इसके अलावा ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में दुबकने को मजबूर कर दिया। कुछ लोग सर्दी के कारण अलाव सेकते हुए भी नजर आये। वहीं कुम्हेर इलाके में सुबह ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरा होने के कारण ठंड भी बढ़ गई है। जिससे लोग घरों में दुबके हुए हैं। कामां में हल्का कोहरा छाया हुआ है। हल्की ठंडी हवा चल रही है। भरतपुर जिले में मौसम साफ़ ठंडी हवा से बढ़ी सर्दी वहीं भरतपुर जिले की बात करें तो, हलैना इलाके के आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर हल्का कोहरा छाया हुआ है। जिसके कारण लोग वाहनों की लाइटें जलाकर चल रहे हैं। कोहरे के कारण दुर्घटना का भी डर बना हुआ है। उच्चैन इलाके में मौसम पूरी तरह से साफ़ है सुबह से ही धूप निकली हुई है। भुसावर में हल्की धुंध के साथ धूप निकल गई है। हालांकि ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में सर्दी बनी हुई है। रूपवास में भी पूरी तरह से मौसम साफ़ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *