भरतपुर में अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार, थाने के सामने से पत्थर लेकर जा रहे थे

भरतपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। आज हलैना थाना पुलिस ने अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं। साथ ही दोनों ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली थाने के सामने से ही पकड़ी हैं। दोनों ड्राइवरों से पूछताछ की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई हलैना थाना अधिकारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज यह कार्रवाई की गई है। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अवैध खनन के पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली थाने के सामने वाली हैं। जिसके बाद टीम ने थाने के सामने नाकाबंदी शुरू कर दी। थाने के सामने पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली नाकाबंदी के दौरान दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली थाने के सामने पहुंची। दोनों को रुकवाया गया। ड्राइवरों से पूछताछ की गई तो, यह पता लगा कि वह अवैध खनन कर पत्थर लेकर जा रहे थे। जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपी वैर के रहने वाले हैं ड्राइवर ने पूछताछ में अपने नाम मुनीम और धीरज निवासी भौंडा थाना वैर होना बताया है। दोनों से पूछताछ की रही है जिससे यह पता लग सके कि आरोपियों ने अवैध खनन कहां पर किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *