भरतपुर में आज 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी:11 से 2:30 बजे तक सप्लाई बंद, PWD विभाग करेगा तिलक नगर में विकास कार्य

भरतपुर में आज 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और विकास कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। भरतपुर इलैक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड और PWD विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्यों के कारण इंदिरा नगर और तिलक नगर फीडर से जुड़े इलाकों में तय समय तक बिजली बंद रहेगी। इंदिरा नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य भारतपुर इलैक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड की ओर से इंदिरा नगर फीडर की 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। तिलक नगर में PWD करेगा विकास कार्य PWD विभाग की ओर से तिलक नगर क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा। इस कारण तिलक नगर फीडर की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक बंद रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती इंदिरा नगर फीडर बंद रहने से इंदिरा नगर, हीरादास सर्किल, नेहरू नगर, हीरादास नगला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। तिलक नगर फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित तिलक नगर फीडर बंद होने से तिलक नगर, बरसो का नगला, ब्रह्मचारी बगीची, नीम दा गेट, आधार कोचिंग क्षेत्र, एमसी अग्रवाल के आसपास का क्षेत्र और अहीर मोहल्ला सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग की जानकारी पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि आज दो 11 केवी हाईटेंशन लाइनों की सप्लाई निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी, ताकि मेंटेनेंस और विकास कार्य पूरे किए जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *