भरतपुर में आज 3 घंटे बिजली कटौती होगी:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नहीं होगी सप्लाई, मेंटेनेंस वर्क होगा

भरतपुर में सहयोग नगर 11KV फीडर और मलाह गांव के 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके लिए दोनों फीडर पर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी। दोनों फीडर पर काम होने के कारण कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। सहयोग नगर 11KV फीडर पर होगा मेंटेनेंस का काम पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि सहयोग नगर 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके लिए 11 बजे से दोपहर 2 बजे बिजली की कटौती रहेगी। सहयोग नगर फीडर बंद होने के कारण पूरा किला क्षेत्र का इलाका, सहयोग नगर, केतन गेट और उसके आसपास का इलाका, गोवर्धन गेट का इलाका प्रभावित रहेगा। मलाह के कई इलाकों में होगी बिजली कटौती इसके साथ ही मलाह गांव स्थित 11KV फीडर पर भी मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए शीशम तिराहा, मलाह पुलिया, वीणा महल, अलख झलक बगीची, इंजीनियरिंग कॉलेज, झीलरा, नगला झीलरा, मेडिकल कॉलेज, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, लाटूरिया हनुमान जी, ओमेक्स सिटी बिजली नहीं आएगी। इन इलाकों में 11 बजे से 2 बजे से 2 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *