भरतपुर जिले में दिन पर दिन सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। आज सुबह के बयाना, रूपवास, भरतपुर शहर में धूप नहीं निकली है। साथ ही हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं नदबई में धूप निकल रही है। जिले के बाहरी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोग वाहनों की लाइट वाहन चलाते नजर आये। सुबह के समय पेड़ों पर ओस की बूंदे भी जमी रही। मौसम विभाग ने जिले के कई इलाकों में बारिश की चेतवानी दी थी। बारिश तो नहीं हुई लेकिन, मौसम में ठंडक बढ़ गई। कल भी दिन में मौसम साफ़ रहा। शाम होते-होते ठंडक बढ़ी और रात 10 बजे से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। सुबह 6 बजे तक कोहरा छाया रहा। रात में तापमान गिरने के कारण सुबह पेड़ों पर ओस की बूंदे जमी रही। नदबई में धूप निकली हुई है लेकिन, मौसम में ठंडक है। ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 28 दिसंबर तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दिनों पड़ी बारिश के बड़ा भरतपुर के मौसम अचानक से बदलाव आया था।


