भरतपुर में चलते ट्रक में लगी आग:ड्राइवर और उसका साथी कूदकर भागे, 30 मिनट में पूरी गाड़ी जलकर खाक हुई

भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक खाली हाइवा ट्रक में आग लग गई। ट्रक क्रेशर पर गिट्टी लेने जा रहा था। आग लगते ही ड्राइवर और हेल्पर ट्रक से कूदकर बाहर निकल गए। कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। क्रेशर पर जाते समय लगी आग
यह घटना भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के गुर्जर बलाई गांव की है। एएसआई भरत लाल के अनुसार रात करीब 10 बजे एक खाली हाइवा ट्रक क्रेशर पर गिट्टी लेने जा रहा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। ड्राइवर और हेल्पर को तुरंत नहीं लगी भनक
शुरुआत में ड्राइवर और हेल्पर को आग लगने का पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब ट्रक से लपटें निकलने लगीं, तब दोनों को स्थिति का अंदाजा हुआ। आग का पता चलते ही ड्राइवर ने ट्रक को रोका। इसके बाद ड्राइवर और हेल्पर ट्रक से कूदकर बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। 30 मिनट में जलकर राख हुआ ट्रक
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरे ट्रक में फैल चुकी थी। करीब 30 मिनट में हाइवा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *