भरतपुर में मेला देखने जा रहे बाइक-सवार पति की मौत:गंभीर घायल पत्नी का आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी

भरतपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर घायल हो गए। मौके पर ही पति की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल पत्नी का पत्नी इलाज जारी है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है कि बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या फिर बाइक किसी चीज से टकराई है। पति की मौत, पत्नी का इलाज जारी
हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश और उसकी पत्नी मीना निवासी तोता नगला मेला देखने के लिए भरतपुर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीना कुमारी की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। मेला देखने भरतपुर जा रहे थे
मुकेश के भाई करन सिंह ने बताया कि मुकेश और उसकी पत्नी मीना घर से जसवंत प्रदर्शनी देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में एक्सीडेंट कैसे हुआ, यह पता नहीं है। घटना में मुकेश की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार मृतक मजदूरी करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *