भरतपुर में रिटायर्ड डिप्टी जेलर के घर में घुसे चोर:10 तोला सोना, 1 किलो चांदी की ज्वेलरी ले गए; परिजन पड़ोस में ही थे

भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक रिटायर्ड डिप्टी जेलर के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर घर से 10 तोला सोने और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर के सभी व्यक्ति रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर की महिलाएं पड़ोस में ही थीं। पड़ोसी के घर गई थी महिलाएं रिटायर्ड डिप्टी जेलर सुरजीत सिंह निवासी न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी ने बताया कि कल मैं रूपवास रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर पर मेरी पत्नी और मेरी नातिन घर पर थी। 8 बजे तक मेरी नातिन मकान के सामने खेलती रही हैं। जिसके बाद सभी लोग रात करीब 9 बजे पड़ोसी के यहां चले गए। मेरी पत्नी किरनदेई घर का ताला लगाकर पड़ोसी के यहां गई थी। घर के अंदर बिखरा मिला सभी सामान किरनदेई अपनी नमासी के साथ अपने पति सुरजीत का इंतजार कर रही थी। 11 बजे सुरजीत अपने घर पहुंचा। जिसके बाद सुरजीत पड़ोसी के यहां से अपनी पत्नी को बुलाकर लाया। सुरजीत का परिवार जब घर पहुंचा तो, घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर आकर देखा तो, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। 10 तोला सोने और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी घर की तलाशी लेने पर पता लगा कि घर से 10 तोला चांदी और 1 किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। इसके अलावा एक 15 हजार की घड़ी और घर का कुछ सामान गायब है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *