भरतपुर में रेलिंग तोड़ते हुए पलटा ट्रेलर:सड़क किनारे बिखरे कोयले के कट्टे, दूसरी गाड़ी को बचाने के दौरान हादसा

भरतपुर के हलैना थाना इलाके स्थित एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आगरा- जयपुर हाईवे पर चल एक वाहन को बचाने के चक्का में हंतरा पुल के पास एक ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर में कोयला के कट्टे भरे हुए थे। गनीमत यह रही कि ट्रेलर के चपेट में कोई वाहन नहीं आया। घटना में ड्राइवर के भी चोट नहीं आई है। रेलिंग तोड़ते हुए पलटा ट्रेलर ड्राइवर हिम्मत सिंह ने बताया कि वह कोयले से भरे ट्रेलर को लेकर आगरा की तरफ जा रहा था। तभी अचानक वाहन ने ट्रेलर के आगे आकर कट मारा। तब वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रेलर रेलिंग तोड़ता हुआ पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रेलर की चपेट में कोई वाहन नहीं आया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ड्राइवर के नहीं आई चोट ट्रेलर के पलटने के पलटने के बाद सड़क पर कोयला के कट्टे बिखर गए। घटना में ड्राइवर के भी चोट नहीं आई। ट्रेलर को क्रेन की सहायता से सीधा करवाया गया। ड्राइवर ने ट्रेलर के मालिक को फोन कर घटना की सूचना दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *