भरतपुर में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी:10 मिनट की बारिश से मौसम में बढ़ी सर्दी; सरसो को हो सकता है नुकसान

भरतपुर शहर के कई इलाकों में सुबह करीब 9 बजे हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बारिश की पहले ही चेतावनी दी हुई थी। 10 मिनट की बारिश ने अचानक मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई। सुबह ही बादल छाए हुए थे। बारिश के बाद मौसम खुल गया और धूप निकल आई। पिछले कई दिनों से धूप निकल रही थी। जिसके कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। शाम होते-होते मौसम में हल्की ठंडक बढ़ जाती थी। कई दिनों से कोहरा भी नहीं छाया था। सर्दी नहीं होने के कारण लोग गर्म कपड़ों का कम उपयोग कर रहे थे। आज पिछले कई दिनों बाद बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक बढ़ी। इसके बाद धूप निकल आई। बारिश के शहर की सड़कें गीली हो गई। जिससे वाहन चालकों को वाहन फिसलने का डर लगा रहा। बारिश की वजह से कुछ देर तक लोगों की आवाजाही भी कम रही। इस समय किसान खेतों में किसान की फसल खड़ी है। बारिश की वजह से किसान की सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। क्योंकि मार्च की शुरुआत से सरसों की फसल कटना शुरू हो जाएगी। बाकी गेहूं, चना, जौ की फसल को बारिश से नुकसान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *