भरतपुर-सोनहत के 81 गांवों में 4G सेवा की मंजूरी:मोबाइल कनेक्टिविटी का समाधान; विधायक रेणुका सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ की भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। विधायक रेणुका सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। क्षेत्र के कुल 125 गांवों में से 27 गांवों में पहले से ही 4G की पर्याप्त मोबाइल सेवाएं उपलब्ध हैं। 81 गांवों को 4G Saturation परियोजना और LWE Phase-1 Upgradation परियोजना में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल का विधायक रेणुका सिंह ने आभार जताया है। इन गांवों में लगेगा 4G नेटवर्क रिलायंस जियो ने अपनी भविष्य विस्तार योजना में अमृतपुर, गरनई, नेवादिह, नटवाही और सोनहारी गांवों को शामिल किया है। सर्वेक्षण में पाया गया कि ओंडी, धबधाबाई, मटिया, ओडारी और चापली पानी में कोई आबादी नहीं है। आनंदपुर, घटमा, भुमका, नारायणपुर, कछाड़ी, मेंड्रा और पटपरटोला में अभी 4G मोबाइल सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इन सात गांवों को BSNL के विस्तृत सर्वेक्षण के बाद USOF 4G Saturation परियोजना में शामिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री की जताया आभार मोबाइल टॉवरों की स्वीकृत पर विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर आभार जताया है। पढ़िए विधायक रेणुका सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट विधानसभा चुनाव में मैंने अपने क्षेत्र की जनता से वादा किया था प्रत्येक गांव को हाई स्पीड इंटरनेट वाले नेटवर्क से जोड़ूंगी, माननीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर मैंने नेटवर्क के लिए निवेदन किया था पहल के बाद आज यह पत्र प्राप्त हुआ है जिसे पढ़कर संतुष्टि हो रही है कि मेरे विधानसभा का 125 में 83 स्थानों में टॉवर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार…..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *