भरनाभाट में भागवत ज्ञान यज्ञ 19 से शुरू

देवरीबंगला| ग्राम भरनाभाट में 19 से 27 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ अमृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पंडित कृपाशंकर मिश्र (अशोक) महाराज के श्रीमुख से होगा। वहीं कथा के पारायण कर्ता पंडित उमेश तिवारी रहेंगे। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान एवं संस्कारों का संदेश प्रदान किया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिवस कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत की स्थापना की जाएगी। सप्ताहभर चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। कथा की परीक्षित हेमलाल, खेमन साहू है। प्रमुख यजमान योगेश, हसीना साहू हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *