भास्कर न्यूज|भरनो रांची गुमला मुख्य मार्ग एनएच 43 पर भरनो के मेन रोड,ब्लॉक चौक सर्कस मैदान के समीप बिजली का कवर एलटी तार जलकर टूटू कर गिरने से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। हालांकि इस जर्जर बिजली तार के चलते कोई बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दे कि इस एलटी तार को महीनों पूर्व ही सड़क चौड़ीकरण होने के दौरान आरकेडी कंपनी के द्वारा कवर बिजली तार लगाया गया था। जो दर्जनों जगह पर कटा छटा हुआ है और जिसको टेप मार मार के जोड़-जोड़ के लगा दिया गया है। जिस कारण आए दिन ये तार जल जाता है। इस जगह पर तार जलने की यह तीसरी घटना है। जिससे बनाने में बिजली कर्मी भी हिचकिचाते हुए नजर आते हैं, ब्लॉक चौक में बिजली उपभोक्ता इस बिजली की समस्या से काफी परेशान हैं। इस मौके पर मौजूद बिजली उपभोक्ता हरिशंकर शाही ने कहा कि हम लोग आए दिन बिजली की संकट से जूझ रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण के दौरान आरकेडी कंपनी के द्वारा जब नया पोल गाड़ कर बिजली का कवर तार को लगाया गया। लगभग 10 बिजली पोल का तार का स्थिति यही है। जिस कारण आए दिन ये तार जल जाता है और लो वोल्टेज की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। चंद्रशेखर शाही ने कहा कि हम लोग ब्लॉक चौक के निवासी हैं और मेन एलटी तार जो लगाया गया है। ब्लॉक चौक निवासी रोशन केसरी ने भी कहा है कि भरनो में बिजली के लचर व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है और बिजली विभाग को आम जनता के समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विनय कुमार से दूरभाष पर बात कर इस जर्जर तार को बदलने की मांग की गई। तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल इसे जोड़ दे आगे इस दिशा पर कार्रवाई करते हुए नया तार देकर इसे बदलने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बिजली कर्मी मीर तबरेज, ओमप्रकाश केसरी सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद थे।


