भरमौर में आंधी-तूफान से कई मकान क्षतिग्रस्त-PHOTO:परिवार बेघर, अन्य जगहों पर ली शरण, प्रशासन से मदद की गुहार

चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राम पंचायत रुणकोठी के गांव खनोग में इंद्रपाल का मकान तूफान की चपेट में आकर तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 3 बजे आए तेज आंधी-तूफान के कारण इंद्रपाल के मकान की छत की चादरें उड़कर काफी दूर जा गिरीं। इससे मकान रहने योग्य नहीं रहा।छत उड़ जाने के बाद सुबह से जारी भारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रभावित परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-तूफान से उड़ी मकान की छत मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार को मजबूरन अन्य लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी है।ग्राम पंचायत रुणकोठी के प्रधान शुभकरण ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तेज आंधी-तूफान से एक मकान की छत उड़ गई है, जिससे परिवार बेघर हो गया है।
कई जगहों पर उड़ी स्लेट और छतें प्रधान ने संबंधित विभाग को मोबाइल के माध्यम से नुकसान की सूचना दे दी है, ताकि प्रभावित परिवार को राहत प्रदान की जा सके।पूरे भरमौर क्षेत्र में भी अल सुबह आए तेज आंधी-तूफान के कारण कई घरों के स्लेट और छतें उड़ने की खबरें मिली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *