भरमौर में शादी समारोह में छत गिरी, एक दर्जन घायल:घर की कच्ची छत पर परिजन और ग्रामीण कर रहे थे डांस

हिमाचल प्रदेश के चुराह के शहवा गाँव में एक शादी समारोह के दौरान कच्चे मकान की छत गिर गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शहवा गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में शामिल लोग घर की कच्ची छत पर डांस कर रहे थे। डांस के दौरान छत अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छत गिरने का पूरा मंजर कैद है। गौरतलब है कि चुराह के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मिट्टी के कच्चे मकान बने हुए हैं। शादी समारोह के चलते छत पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *