डौंडी| श्रीगोपाल गौ रक्षा सेवा सदन अवारी नाला डौंडी व ग्राम पंचायत भर्रीटोला के तत्वावधान में पोला उत्सव पर 23 अगस्त को बैल जोड़ी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2 बजे रखा गया है। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडो होंगे। अध्यक्षता सरपंच रेवा रावटे करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में लोमस ध्रुवे, भोलाराम नेताम, मनीष झा, पुनीत सेन, रत्ना हिरवानी व अन्य लोग मौजूद होंगे।


