भवन्ज स्कूल में गणतंत्र दिवस पर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज| अमृतसर भारतीय विद्या भवन स्कूल में देश का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह में विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह, रोटेरियन अनिल सिंघल और डॉ. संजीव लखनपाल ने मुख्य अतिथियों के रूप में शिरकत की। प्राचार्या सोनिया सहदेव ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान भवन्ज सक्षम, ज्ञानदीप स्कूल और भवन्ज मुस्कान के विशेष बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नाटकों के जरिए समां बांध दिया। स्कूल अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने मानवता के धर्म और सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया। डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने छात्रों को संविधान की जानकारी दी। इस दौरान मासिक पत्रिका ‘भवन्ज दर्शन’ का विमोचन किया गया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *