भवानीमंडी में देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, बाइक भी जब्त

भवानीमंडी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार चौधरी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हरिपुरा तिराहा के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने पाच्याखेड़ी छत्रपुरा निवासी हर्ष वर्धन उर्फ रजत (22) पुत्र दिलीप सिंह मीणा को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस फिलहाल आरोपी से देसी पिस्टल लाने और ले जाने के संबंध में पूछताछ कर रही है ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *