भाइयों से मारपीट करने के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया था घायल, पुलिस ने रखा था 5 हजार का इनाम

डूंगरपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के लिए पैसे न देने पर 2 भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया था। दोनों बदमाश करीब 3 माह से फरार चल रहे थे। वहीं, दोनों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित था। कोतवाली थाने के सीआई भगवानलाल ने बताया कि साबली निवासी सुनील डोडा ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 12 अक्टूबर 2024 को वह और उसका भाई गलंदर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता से डूंगरपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नवाडेरा के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर उनसे शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों भाई जैसे- तैसे अपनी जान बचाकर वहा से बच निकले थे। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाशी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बोरी गांव निवासी मनीष पुत्र ईश्वरलाल गमेती और रवि पुत्र मोहनलाल आमलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *