भाई कन्हैयाजी वेलफेयर सोसायटी कोरबा ने जरूरतमंद ग्रामीणों को किया कंबल वितरण

कोरबा | वेलफेयर सोसायटी (बीके) कोरबा द्वारा शनिवार को वनांचल ग्राम केरवां, ढेंगुरगडीह, दरगा, पतरापाली में रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं के साथ जरूरतमंद ग्रामीणों को निशुल्क कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण की यह पहल बढ़ती ठंड को देखते हुए जनजातीय समाज के लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य की गई। सोसायटी द्वारा कंबल वितरण का यह सातवां वर्ष था। वितरण के दौरान हरबीर सिंह होरा, टीपी गुप्ता, नरेश पांडेय, बलबीर कौर, शमा फैज आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *