भाई की शादी में शामिल होने इंडिया आईं प्रियंका:हल्दी में शाहरुख खान के गानों पर थिरकीं; बेटी मालती के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखीं

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने मुबंई आई हैं। बुधवार शाम प्रियंका मेहंदी फंक्शन में शामिल हुईं। फंक्शन में उनके सास-ससुर भी नजर आए। उधर, प्रियंका ने हल्दी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। वीडियोज में वे परिवार के साथ शाहरुख खान और खुद के गानों पर डांस करती नजर आईं । पिछले साल सिद्धार्थ चोपड़ा ने साउथ की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। इससे पहले कपल का रोका हुआ था। कपल ने रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की थी। इस फंक्शन में भी प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई थीं। मेहंदी फंक्शन की खास झलकियां… हल्दी फंक्शन की खास झलकियां… काफी वक्त से डेट कर रहे सिद्धार्थ-नीलम नीलम और सिद्धार्थ एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। नीलम इससे पहले कई फंक्शंस में चोपड़ा फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं। नीलम के बर्थडे पर भी सिद्धार्थ और उनकी मां मधु चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ नजर आए थे। कौन हैं नीलम उपाध्याय? नीलम बीते 9 साल से साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म 2010 में रिलीज होने वाली थी पर वो टल गई। इसके बाद नीलम ने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘मिस्टर 7’ से डेब्यू किया। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘उन्नोदु ओरू नाल’ से तमिल डेब्यू भी किया। वो आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आई थीं। 2019 में सिद्धार्थ ने इशिता कुमार से सगाई की थी सिद्धार्थ इससे पहले 2019 में इशिता कुमार से सगाई कर चुके हैं। इस फंक्शन में प्रियंका और निक दोनों ही शामिल हुए थे। सिद्धार्थ और इशिता अप्रैल 2019 में शादी करने वाले थे पर दोनों अलग हो गए। 2021 में इशिता ने किसी और से शादी कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *