भाई को पटरी तक छोड़ने आई बहन…हादसे का शिकार:थोड़ी देर बाद आया कॉल; पहुंचा तो बहन की लाश किनारे पड़ी थी

भाई को छोड़ने पटरी तक आई महिला हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पटरी से कुछ ही दूर पर महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। शनिवार को महिला का पीएम हुआ। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। घटना लसूडिया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप की है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि हादसे में पप्पी (28) पिता मिथुन राठौर की मौत हो गई। वह अपने भाई को छोड़ने के लिए आई थी। पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई। बहन से मिलने के लिए गया था भाई भाई रवि यादव ने बताया कि वह काफी दिनों से बहन से नहीं मिले थे। इसके चलते वह शुक्रवार को अपनी 7 साल की बेटी अंशु के साथ बाइक से अपनी बहन से मिलने के गए थे। ट्रैफिक के कारण वह पटरी के पार ही गाड़ी खड़ी करके पटरी पार कर अपनी बहन के घर गए। वहां कुछ देर रुके और अपनी बहन से मिलकर वापस घर जाने के लिए निकले। बहन अंशु को गोदी में लेकर मुझे पटरी तक छोड़ने भी आई। बहन से बेटी को लेने के बाद हम दोनों बाइक से घर जाने के लिए निकले। थोड़ी देर बाद फोन आया कि आप पप्पी के भाई हो, यहां जल्दी वापस आओ। मैं वापस वहां पहुंचा तो पटरी के थोड़ी दूरी पर बहन का शव पड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से ये हादसा हो गया। भाई ने बताया कि बहन मजदूरी करती थी और उनके पति एक कंपनी में हेल्पर का काम करते है। उनके दो बच्चे डुग्गू (6) और परी (3) है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम शनिवार को महिला का एमवाय अस्पताल में पीएम करवाया। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *