भाई को मारने की धमकी देकर युवती को ले गया युवक, केस

भास्कर संवाददाता । दतिया बड़ौनी थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक इकलौते भाई को जान से खत्म कर देने का भय दिखाकर आधी रात में जबरन घर से भगा ले गया। तीन दिन तक शिवपुरी और आसपास घुमाया। इसके बाद लौटते समय करैरा में युवती को उसके चाचा दिख जाने पर वह चाचा के साथ घर लौट आई। युवती ने युवक पर अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया आरोपी सोनू पुत्र प्रकाश अहिरवार ने शादी करने और भाग चलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने उसे व उसके इकलौते भाई को मारने की धमकी दी। डर के कारण 25 दिसंबर शाम 6 बजे वह शौच के लिए गांव की नहर के पास गई। वहां सोनू मिला और बाइक पर बैठाकर शिवपुरी ले गया। वहां एक बस से दूसरी बस में घुमाता रहा। 27 दिसंबर को वह सोनू के साथ दतिया आ रही थी तभी करैरा में चाचा मिल गए। चाचा को देखकर वह बस से उतर गई और उनके साथ घर आ गई। युवती परिजन के साथ बड़ौनी थाने पर पहुंची और देर रात आरोपी पर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *