‘भाई मुझे बचा लो, सांस नहीं आ रही’ VIDEO:उदयपुर हादसे के बाद भी दर्द से कराहते रहे युवक; 4 दोस्तों की हुई थी मौत

‘कोई हमें बचा लो, मैं कार के अंदर फंसा हुआ हूं… क्या कोई सुन रहा है?’ उदयपुर में 17 जनवरी की सुबह 3 बजे 4 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं। दो कारों की टक्कर ने दोस्त के जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे का वीडियो सामने आया, उसमें एक घायल युवक दर्द से कराहते हुए मदद के लिए गुहार लगा रहा है। घायल बार-बार यही कहता रहा, ‘भाई अंदर फंसा हूं, कोई बचा लो… भाई कोई मुझे बचा लो, मुझे सांस नहीं आ रही है। भाई कोई मुझे बाहर निकालो…’ । सबसे पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा है… आर्यन 16 जनवरी को बर्थ-डे था। वो अपने 5 दोस्तों के साथ सवीना इलाके में नेला तालाब के पास ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए सभी दोस्त कार में सवार होकर निकले थे। एक दोस्त वीडियो बना रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चला रहा शेर मोहम्मद स्पीड को 100 से 120 और फिर 140 तक ले जाता है। वीडियो शुरू होने के महज 1 मिनट 10 सेकेंड बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पीछे बैठा एक युवक 140 की स्पीड पर गाड़ी चलाने से मना करता रहा। हादसे के बाद घायल युवक दर्द से कराहते हुए मदद के लिए गुहार लगा रहा है। किराए की गाड़ी के लिए गिरवी रखी स्कूटी
बर्थडे मनाने के लिए आर्यन ने किराए पर गाड़ी ली थी। पैसे कम होने पर उसने अपनी स्कूटी को गिरवी रख दिया था। हालांकि, इस बारे में परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। शनिवार सुबह 3 बजे दो कारों की टक्कर में 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और गाड़ियों में युवक बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने गेट तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला। यह दर्दनाक हादसा सवीना इलाके में नेला तालाब के पास पुराने अहमदाबाद बाइपास पर हुआ। थाना प्रभारी अजयराज सिंह ने बताया कि एक कार उदयपुर नंबर की थी और दूसरी गुजरात नंबर की। उदयपुर नंबर की कार में सवार मुर्शीद नगर, सवीना निवासी मोहम्मद अयान (17), बरकत कॉलोनी, सवीना निवासी आदिल कुरैशी (14), मल्लातलाई निवासी शेर मोहम्मद (19) और सवीना निवासी गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई। इनके साथी वसीम (20) पुत्र यूसुफ और मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बाद में वसीम को उसके घर वाले अहमदाबाद ले गए।हादसे में गुजरात नंबर की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार राजगढ़, चूरू की ओर से वापी (गुजरात) की तरफ जा रही थी। इसमें सवार महिला सहित 4 लोग घायल हो गए, जिनमें पति-पत्नी और उनका बेटा भी शामिल हैं। कार में सवार महिपाल जाट (48) पुत्र बदीराम जाट, राजबाला (45) पत्नी महिपाल जाट, राजेश (26) पुत्र महिपाल जाट और कर्मवीर सिंह (24) पुत्र राजवीर जाट को उदयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गुजरात नंबर की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार राजगढ़, चूरू की ओर से वापी (गुजरात) की तरफ जा रही थी। इसमें सवार महिला सहित 4 लोग घायल हो गए, जिनमें पति-पत्नी और उनका बेटा भी शामिल हैं। कार में सवार महिपाल जाट (48) पुत्र बदीराम जाट, राजबाला (45) पत्नी महिपाल जाट, राजेश (26) पुत्र महिपाल जाट और कर्मवीर सिंह (24) पुत्र राजवीर जाट को उदयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। —- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बर्थडे पर चाय पीने जा रहे 4 दोस्तों की मौत:उदयपुर में बाइपास पर कारें भिड़ीं, परखच्चे उड़े, गेट तोड़कर निकाले गए शव उदयपुर में दो कारों की टक्कर में 4 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।गाड़ियों में युवक बुरी तरह फंस गए थे। गेट तोड़-तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *