भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंबोह की पुलिस ने युवक से मारपीट करने और जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने के मामले में 14 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रणबीर सिंह निवासी गांव नंगली, सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी नौशहरा कॉलोनी, विजय, विशाल, अर्श, आकाश, राज ड्राइवर, प्रिंस, रोशन निवासी फतेहगढ़ चूडियां रोड के रूप में हुई है। जबकि 5 अज्ञात युवक शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में साहिल निवासी फतेहगढ़ चूड़िया रोड ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई सन्नी का आरोपी रणबीर सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें आरोपी ने उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल में तस्वीरे खींची थी। वह फोटो लोगों को दिखाता था। 20 दिसंबर को उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उसपर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई। उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।


