भाकिसं का किसानों के साथ बड़ा आंदोलन:चाइना लहसुन को बैन करो… के नारे लगाते मंडी में किया प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ उज्जैन तहसील में लहसुन और प्याज के आयात पर प्रतिबंध लगाने और चीन की लहसुन भारत में नहीं आने देने को लेकर मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। 31 दिसंबर को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने नारे लगाते हुए कहा- लहसुन-प्याज को बैन करो.. बैन करो अर्थात चीन की आयत लहसुन से देश के किसान की उपज लहसुन के भाव कम हो जाते हैं। ऐसे में लहसुन-प्याज पर आयात प्रबंध करें। मंडी परिसर में भारतीय किसान संघ ने नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला। इस समय लहसुन 22,000 से 23,000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि अधिकतम भाव इसके 34,000 क्विंटल के लहसुन के रहे हैं। अब इसमें गिरावट से भी किसान आंदोलित है। नई लहसुन भी 15-20 दिन में आना शुरू हो जाएगी। इस बार लहसुन की पैदावार अधिकांश किसानों ने ली है। कभी भाव नहीं मिले तो इसे फेंकना भी पड़ा है। वर्षों बाद लहसुन के आशा से अधिक भाव किसानों को मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *