भाखरानी सरहद में डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:सांगड़ पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की

सांगड़ पुलिस थाना क्षेत्र की भाखरानी सरहद में एक युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सांगड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सांगड़ थाना अधिकारी राजेश कुमार विश्नोई ने बताया कि मोबाइल पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस जाब्ते के साथ भाखरानी सरहद पहुंची। यहां एक निजी ट्यूबवेल पर बनी डिग्गी में डूबने से जुजाराम (26) पुत्र उमाराम, जाति जाट, निवासी भीमथल, पुलिस थाना धोरीमना, जिला बाड़मेर की पहचान हुई। मृतक जुजाराम निजी ट्यूबवेल पर खेती का काम करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को डिग्गी से बाहर निकालकर जिला मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *