भागलपुर में बॉयफ्रेंड ने छात्रा पर चाकू से हमला किया:भीड़ ने पीटा; आरोपी बोला- मैं उससे प्यार करता हूं वो बात नहीं करती

भागलपुर में बुधवार को अफेयर में छात्र ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा के हाथ पर 3 जगह चाकू के हमले के निशान हैं। पेट में भी चाकू मारा गया है। आरोपी ने इस तरह से हमले किए हैं कि लड़की के हाथ का मांस 3 जगहों से 2 से 3 इंच तक निकल गया है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। 10वीं के स्टूडेंट हैं। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। सुबह साढ़े 8 बजे लड़की रोज की तरह कोचिंग पढ़ने पहुंची थी। आरोपी छात्र भी उसी वक्त कोचिंग पहुंचा। दोनों कोचिंग सेंटर से 50 मीटर दूर माछीपुर चौक आए। पहले दोनों के बीच नॉर्मल बातें हुईं फिर कहासुनी शुरू हो गई। लड़के ने मुर्गा काटने वाला चाकू निकाला और लड़की पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने ताबड़तोड़ 3 से 4 बार उस पर हमला किया। इस दौरान चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ा और उसे पीटने लगे। इस दौरान कुछ पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। वो वीडियो बना रहे थे। भीड़ ने पत्रकारों पर भी हमला कर दिया। पुलिस बचाने आई तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। दोनों की हालत गंभीर बनी है। लड़का और लड़की नाबालिग हैं। 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। आरोपी ने बताया कि 4 साल से अफेयर के बाद लड़की ने बात करना बंद कर दिया था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर की है। लड़का बोला- 4 साल से हमारा अफेयर था लड़के ने बताया, ‘हम दोनों 4 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। हम एक-दूसरे से प्यार करते थे। कुछ दिनों से उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। वो कहती थी कि अब मैं तुमसे ना मिलना चाहती हूं और ना ही बात करना चाहती हूं। मैं आज उससे बात करना चाहता था। उसे समझा रहा था, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। मैं उससे प्यार करता था, लेकिन उसको मुझे छोड़ना नहीं चाहिए था। उसका दूसरे लड़के से अफेयर नहीं था।’ मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस के साथ भी हुई धक्का-मुक्की छात्रा पर हमले की जानकारी के बाद लोदीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की हुई है। पुलिस की वर्दी भी फाड़ी गई है। लड़का और लड़की दोनों 10वीं के स्टूडेंट हैं। सूचना के बाद DSP विधि व्यवस्था नवजीत कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों को समझाकर मामले को शांत करवाया। घायल छात्रा का इलाज CNM हॉस्पिटल में चल रहा है। SSP ह्रदयकांत ने बताया, ‘लड़की अभी खतरे से बाहर है। लड़के को पकड़ लिया गया है। हमले के बाद उसे भी चोट आई है। हमले में शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। मौके से कुछ सबूत भी मिले हैं।’ पुलिस के मुताबिक, ‘घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में थे। पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई हुई है। इसके बारे में जांच की जा रही है। FSL की टीम भी जांच में जुटी है। घटना की छानबीन जारी है। आगे FIR दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।’ ——————————————— ये खबर भी पढ़िए… ‘मुस्लिम लड़के का बहन से अफेयर, ये बर्दाश्त नहीं हुआ’:पटना में बॉयफ्रेंड का मर्डर करने वाले भाई बोले-लोग ताने मारते थे-तुम्हारा जीजा जा रहा ”शहजादा मुस्लिम था, हम हिंदू। बहन का उससे अफेयर चल रहा था। वो हमारे घर के आसपास से गुजरता तो लड़के कहते थे- देखो तुम्हारा जीजा जा रहा है। हमारे साथियों को भी कहते थे- देखो ये तो तुम्हारा भी जीजा ही है।” ”हम परेशान हो चुके थे। कई बार शहजादा को बहन से दूर रहने को कहा था। बहन को भी समझाया था, लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद हमने उसकी हत्या का प्लान बनाया और उसे मार दिया।” ये कबूलनामा है पटना में बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या करने वाले भाइयों का। 17 अगस्त को पटना के दीदारगंज थाना इलाके में शहजादा की हत्या हुई थी। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *