आईआरसीटीसी 27 जुलाई 2025 को भागलपुर से विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगी। यह ट्रेन दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी। यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन का दर्शन शामिल है। ट्रेन भागलपुर से 14 स्टेशनों से होते हुए दक्षिण भारत जाएगी। इनमें जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, बोकारो, रांची, रायपुर और दुर्ग प्रमुख हैं। यात्रा की अवधि 11 रात और 12 दिन की होगी। यह 7 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। यात्रा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा यात्रा का शुल्क स्लीपर श्रेणी में 22,760 रुपए और थर्ड एसी में 39,990 रुपए प्रति व्यक्ति है। इस पैकेज में रेल यात्रा, भोजन, बस से स्थानीय भ्रमण, आवास, टूर एस्कॉर्ट और यात्रा बीमा शामिल है। यात्रा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। यात्री आईआरसीटीसी के कोलकाता कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com से बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रांची, पटना और कोलकाता के संपर्क नंबरों पर फोन किया जा सकता है। यह पहल रेल मंत्रालय की ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजनाओं का हिस्सा है। इसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देना है।


