भागवत कथा श्रवण कर अपने जीवन में उतारें: साध्वी राधिका

भगत देवरी| भगत देवरी में श्रीमद्भागवत कथा का 14 से 20 जनवरी तक आयोजन हो रहा है। कथा के तीसरे दिन यह साध्वी राधिका किशोरी ने भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों को सरल और रोचक तरीके से समझाया। उनका वाणी प्रवाह और धार्मिक ऊर्जा से भरा वातावरण उपस्थित जनसमुदाय के लिए आध्यात्मिक अनुभव का माध्यम बना। इस दौरान उन्होंने लोगों को भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। कथा को सुनकर अपने जीवन में बदलाव लाना है व भगवान के भजन कीर्तन में मन को लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसमें पारंपरिक सजावट और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह कथा 20 जनवरी तक चलेगी और भक्तों को आध्यात्मिक प्रेरणा देने के साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देगी। कथा का आयोजन रामचंद्र नायक, हैमंत नायक, डेविड नायक और समस्त परिवार के तत्वावधान में करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *