भागवत कथा सुनने मात्र से जीव का कल्याण संभव: स्वामी व्यास

बीकानेर| नवदुर्गा प्रेम मंडल सेवा संस्था की ओर से रविवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। मंडल के सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि मंडल के सेवा और भक्ति के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव पर यह आयोजन रखा गया है। संस्था अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा ने बताया कि सर्वप्रथम कलश पूजन किया गया। तत्पश्चात कलश यात्रा रवाना हुई। यूआईटी पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता महावीर रांका ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रथखाना मे खाटू नरेश मंदिर में सिंधी समाज ने भी कलश यात्रा का स्वागत किया। वापसी कथा स्थल पहुंचने पर यजमानों ने पूजा अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ करवाया। वृंदावन से आए स्वामी ललित किशोर व्यास ने भागवत महात्म्य सुनाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण संभव है। कथा में महेंद्र सुगंध, जगजीत सिंह मदन अरोड़ा, अमित झांब, रमेश गाबा, निशांत खत्री आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर जस्सूसर गेट बाहर दुर्गा माता मंदिर के मोहता गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन भक्ति ,संगीत, भावुकता भरा रहा । कथा वाचक विक्रम आचार्य कथा बताते हुए बोले कि राजा परीक्षित के कारण हि भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य मिला है। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *