भागवत : कृष्ण जन्म उत्सव के रंग में रंगा पंडाल

खरगोन| शहर में स्थित चौहान की बाड़ी में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान कथा पंडाल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा। व्यासगादी पर विराजित पं. शैलेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं के माध्यम से धर्म, धैर्य और विश्वास का संदेश दिया। कथा के दौरान माखन-मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया और सुंदर, मनमोहक झांकियों के माध्यम से प्रभु का जन्म उत्सव मनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *