भागवत दो दिन जयपुर प्रवास पर रहेंगे

जयपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिन के लिए जयपुर प्रवास पर रहेंगे। भागवत बुधवार को विमान से जयपुर पहुंचेंगे और किशनगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद गुरुवार को छोटी खाटू में आयोजित मर्यादा महोत्सव में आचार्य महाश्रमण के साथ सहभाग करेंगे। भागवत गुरुवार को रात्रि विश्राम जयपुर में करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को विमान से प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *