भागीरथपुरा में बुजुर्ग ने दम तोड़ा:स्वास्थ्य विभाग ने बताई पुरानी बीमारी

भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भर्ती किए गए कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष और रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रशासन इस मौत का कारण भी उल्टी-दस्त नहीं, बल्कि अन्य गंभीर बीमारियां होना बता रहा है। परिजन ने बताया कि राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बीमारों की मदद में रहते थे सक्रिय : भागीरथपुरा में जब दूषित पानी से लोग बीमार होने लगे, तभी से राजाराम बौरासी खुद मोर्चा संभाले हुए थे। वे बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने और डॉक्टरों को घरों तक ले जाने में सक्रिय थे। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। लोग यही कहते नजर आए कि एक दिन पहले तक जिन्हें मदद करते देखा था, आज वही अर्थी पर हैं। दावा- हृदय रोग से पीड़ित थे: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट के अनुसार राजाराम बौरासी हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या भी थी। विभाग के अनुसार उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों में उल्टी-दस्त की स्पष्ट पुष्टि नहीं होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *